राजनीती, सिस्टम और इंसानो के किस्से कहानियाँ?
राजनीती, सिस्टम और जानवरों के किस्से कहानियाँ?
राजनीती, सिस्टम और पेड़-पौधों के किस्से कहानियाँ?
राजनीती, सिस्टम और सुक्ष्म जीवों के किस्से कहानियाँ?
दुनियाँ के इस हिस्से में और दुनियाँ के उस हिस्से में?
लगते हैं जाने क्यों, जैसे मिलते-जुलते से?
और मिलता ना हो चाहे, उनमें कहीं भी कुछ भी?
और हो भी शायद?
थोड़ा बहुत कोई कण या कोई अंश-मिलता जुलता सा?
जैसे
MDU के Bottle Brush Tree
ये फोटो इंटरनेट से ली गई है।
और UF के?
Geomatic Sciences
और किस्से कहानियाँ?
कुछ किस्से कहानियों के पात्र शायद आपकी उम्र से भी बड़े हों। फिर चाहे वो पात्र कोई भी जीव जंतु क्यों ना हो। मगर किस्से कहानियों को सुनकर ऐसा लगेगा, ऐसा सा कुछ तो हमारे यहाँ या आसपास भी है? है क्या? तो सुनाओ उनके किस्से कहानी?
जैसे MDU में MSc के लिए जब पहला कदम रखा, तो यूनिवर्सिटी गेट से घुसते ही डिपार्टमेंट की तरफ जाते वक़्त, सबसे पहले इन बड़े बड़े लाल फूलों वाले पेड़ों के दर्शन होते थे। और साथ में हॉस्टल की तरफ के रस्ते पर और चारों तरफ आसपास फैले, वो कीकरों के पेड़। जो अब शायद ही कहीं नज़र आते हैं। अब उनकी जगह और बहुत तरह के पेड़ नज़र आते हैं। बहुत सारी खाली जगह और उनपे उगे यहाँ वहाँ पेड़ों की बजाय, ढेर सारा कंक्रीट जंगल (Buildings) और उनके साथ साथ चलती सी ग्रीन बेल्ट जैसे। उस पर चारों तरफ इंसानों की भीड़। इतने सारे नए नए डिपार्टमेंट्स और इतने सारे स्टूडेंट्स। वो तो होना ही था। खैर, इस पर पोस्ट आगे कहीं Views और Counterviews में, जहाँ दुनियाँ भर की यूनिवर्सिटीज की सैर होती है।
No comments:
Post a Comment